रांची : कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए INDIA गठबंधन का गारंटी कार्ड लॉन्च किया। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन कहते हैं “हमारी सरकार का कार्यकाल अभी एक महीना और होना था, लेकिन जाने कौन सी विकट परिस्थिति आ गई कि चुनाव एक महीना पहले ही करवाए जा रहे हैं। आज चुनाव आयोग के आदेशानुसार 2 चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जो पहले 5 चरणों में हुआ करते थे। वर्तमान सरकार में हम हर संभव प्रयास कर उन लोगों तक पहुंचे हैं, जहांं आवाजें, लोग और उपलब्धियां नहीं पहुंचती हैं।”हेमंत सोरेन ने कहा “चुनाव में मतदाता को ये बताना जरूरी होता है कि वे किसी दल के पक्ष में वोट क्यों करें? इस देखते हुए महागठबंधन के नेता यहां उपस्थित हुए हैं। चुनाव के बाद आने वाली सरकार में हम किन चीजों को लेकर आगे चलेंगे, उसके विषय में आपके सामने हमने 7 गारंटियां पेश की गई हैं।”
आज रांची में कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं राजद, माले के वरिष्ठ नेताओं के साथ आयोजित कार्यक्रम में झारखण्ड की जनता के लिए सात मुख्य गारंटी पेश की गई। जो निम्नलिखित हैं:
- गारंटी 1932 आधारित खतियान की 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति लाने, सरना धर्म कोड को लागू करवाने के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति के संरक्षण को संकल्पित.
- गारंटी मंईयां सम्मान की दिसंबर 2024 से मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹2,500 की सम्मान राशि दी जाएगी.
- गारंटी सामाजिक न्याय की एसटी-28 प्रतिशत, एससी-12 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत एवं अल्पसंख्यक के हितों का संरक्षण करने हेतु संकल्पित. साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन हेतु संकल्पित.
- गारंटी खाद्य सुरक्षा की राशन वितरण 7 Kg प्रति व्यक्ति किया जाएगा. साथ ही, गैस सिलेंडर राज्य के हर गरीब परिवार को ₹450 में दिया जाएगा.
- गारंटी रोजगार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की
झारखण्ड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. ₹15 लाख तक परिवारिक स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा.
- गारंटी शिक्षा की
राज्य के सभी प्रखण्डों में डिग्री कॉलेज तथा जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और
यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी. साथ ही, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु औद्योगिक प्रोत्साहन नीति लाते हुए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 500-500 एकड़ का औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा.
7- गारंटी किसान कल्याण की
धान के MSP को ₹2,400 से बढ़ाकर ₹3,200 करने के साथ-साथ लाह, तसर, करंज, इमली, महुआ, चिरोंजी, साल बीज आदि के समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी.




