CM हेमंत सोरेन: आदिवासी समाज से कम जनसंख्या वाले समाज का अपना कोड हो सकता है तो हमारा क्यों नहीं?

0
Hemant Soren

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने आज गढवा विधानसभा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.आज सीएम हेमंत सोरेन ने कहा सरना आदिवासी धर्म कोड हमारी पहचान है।जब आदिवासी समाज से कम जनसंख्या वाले समाज का अपना कोड हो सकता है तो हमारा क्यों नहीं?आदिवासी समाज अपना हक-अधिकार लेकर रहेगा। इससे पहले गुमला विधानसभा में आज चुनावी जनसभा कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा झारखण्ड में समाज और घर-परिवार को तोड़ने की साजिश करने वाला भाजपा एक सूखता हुआ पेड़ है। इसे आने वाले चुनाव में जड़ से उखाड़ कर फेंक देना है।झारखण्ड के साथ जो साजिश करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा।झारखण्ड में सिर्फ CNT/SPT चलेगा न कोई UCC चलेगा, न NRC चलेगा। इसके अलावा वे कहते हैं “बांग्लादेश के साथ भाजपा ने सेटिंग कर रखी है। पहले उनके पूर्व प्रधानमंत्री को देश में शरण देता है और आरोप झारखण्ड पर लगाता है?झारखण्ड की बिजली बांग्लादेश को जाती है, झारखण्ड को धुंआ मिलता है। और आरोप भी झारखण्ड पर लगाते हैं? यह खुद बोलते हैं बांग्लादेशी घुसपैठ इनके राज्य से होती है और आरोप झारखण्ड पर लगाते हैं?बहरूपिया लोग हैं भाजपा वाले।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here