झारखंड: भाजपा ने प्रदेश में चुनाव से पहले बाबूलाल मरांडी को अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री शिवराज चौहान ने डॉ. रवीन्द्र राय को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र नाथ , महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।




