झारखण्ड : आज सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल किया. महागामा से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, जमशेदपुर पश्चिम से एन.डी.ए. उम्मीदवार सरयू राय ,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज गांडेय विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।हटिया से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शहदेव खिजरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश कच्छप,झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी ने रांची से, तमाड़ से झामुमो उम्मीदवार विकास कुमार मुंडा,झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्णिमा निराज सिंह ने नामांकन दाखिल किया। दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन, गिरिडीह विधानसभा से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार ने पर्चा भरा।NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चतरा प्रत्याशी के रूप में श्री जनार्दन पासवान, भवनाथपुर से बीजेपी उम्मीदवार भानुप्रताप शाही,हजारीबाग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री प्रदीप प्रसाद ,रांची से भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह ने नामांकन दाखिल किया।




