गढ़वा (झारखंड): झारखंड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन सभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे।आज शिवराज चौहान ने झारखंड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित किया। शिवराज चौहान ने कहा ”गढ़वा में जनता के अपार जनसमर्थन और अद्भुत जोश व उत्साह से स्पष्ट है कि इस बार झारखंड की जनता कमल खिलाने का और भ्रष्ट और कुशासन वाली हेमंत सोरेन सरकार का सूपड़ा साफ करने का मन बना चुकी है।”




