ट्राईबाल आर्मी के फाउंडर हंसराज मीना एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखते हैं “छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों पर सरकार का क्रूर व्यवहार निंदनीय है। मोदी सरकार अदानी के फायदे के लिए पर्यावरण और आदिवासी समुदाय के अस्तित्व को खतरे में डाल रही हैं।” इस पर झारखंड सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा “यह अत्यंत निंदनीय है। भाजपा सरकारें लगातार आदिवासियों पर दमन कर रही है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में आदिवासी जहाँ पर्यावरण को बचाने के लिए पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं – वहीं भाजपा लगातार हमें बर्बादी की ओर धकेल रही है। बिना जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा किए हम आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं रख पाएंगे।”




