रांची में बीजेपी सांसद हेमामालिनी और ईशा देओल को देखने के लिए उमड़ी भीड़, मेन रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम ‘सरस्वान’ के उद्घाटन पर पहुंची थी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए जिसकी वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगीना ज्वेलर्स, आनंद ज्वेलर्स और मां गायत्री ज्वेलर्स के संचालक सुशील कुमार गुप्ता ने इस ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया है। यहां सोने-चांदी और हीरे के शादी से लेकर पारंपरिक गहनों के आकर्षक संग्रह उपलब्ध हैं। मौके पर ग्राहकों को कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं।




