रांची : आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए आज दिनांक 16.10.2024 को उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में स्वच्छता शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक बैठक आहूत की गई, जिसमे उनके द्वारा सभी वार्डों में विशेष सफ़ाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।बैठक में उनके द्वारा सभी वार्ड सुपरवाइजर को स्वीप(SVEEP) से संबंधित बैनर/पोस्टर विभिन्न क्षेत्रों में अधिष्ठापित करने तथा मतदान के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया।इसके अलावा उन्होंने बताया कि 18 तथा 19 अक्टूबर, 2024 को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में “आर्ट-81 महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कला के माध्यम से मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाइव पेंटिंग, स्टेज शो, फूड कोर्ट, क्विज इत्यादि का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी सुपरवाइजर को उक्त कार्यक्रम से संबंधित प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिसमें आम नागरिक भी अपनी चुनाव-थीम वाली पेंटिंग, नारे, कविता या चित्रकारी साझा कर सकेंगे।मौके पर सहायक प्रशासक श्रीमती निहारिका तिर्की, श्री निकेश कुमार, श्री गोपेश कुंभकार, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वॉर्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।




