झारखंड विधानसभा चुनाव: 13,20 नवंबर को चुनाव, जानें पूरा शेड्यूल

0
Jharkhand Assembly Elections

झारखंड: दिल्ली में प्रेस कॉंफ़्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है… झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे…”मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।”वहीं महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉंफ़्रेंस में बताया”महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। चुनाव 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here