1 लाख 77 हजार 977 किसानों का ₹2 लाख तक का ऋण हुआ माफ

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में आयोजित झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम में शामिल हुए। अबतक ऋण माफी योजना के तहत 04 लाख 73 हजार से अधिक किसानों का ₹50 हजार तक का ऋण माफ किया गया, जिसमें करीब ₹02 हजार करोड़ व्यय किया हुआ। ₹50 हजार तक ऋण माफी से किसानों की परेशानी कम नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने ₹2 लाख तक ऋण माफी की स्वीकृति दी। उसी परिपेक्ष्य में 01 लाख 77 हजार 977 किसानों का ₹2 लाख तक का ऋण माफ किया गया। ₹400.66 करोड़ का ऋण माफ हुआ। सीएम ने कहा मौसम की मार किसानों को लगातार 2-3 वर्ष से हो रही थी। किसान अगर मौसम की मार खाता है तो उसे कमर सीधा करने में समय लगता है, इसलिए करीब 38 लाख पंजीकृत किसानों का ₹2 लाख तक का ऋण माफ करने का निर्णय लिया। उसी के तहत किसानों का करीब ₹400 करोड़ का ऋण माफ हो रहा है। सीएम ने कहा क्यों झारखण्ड दुग्ध, अंडा, मछली, फल-सब्जी उत्पादन में आगे नहीं बढ़ सकता है। बस हमें नीतियों पर काम करने की जरुरत है। हम लोगों ने राज्य को जो दिशा दिया है। वह किसानों और गांव की अर्थव्यवस्था के लिए मिल का पत्थर साबित होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here