चम्पई सोरेन की सुरक्षा वापस लेने पर शिवराज चौहान ”झामुमो सरकार चम्पई सोरेन जी के जीवन से खिलवाड़ न करे”

0
Shivraj Chauhan

रांची : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा “हेमंत सोरेन ने चम्पाई सोरेन जी को न केवल अपमानित किया, बल्कि अब उनकी सुरक्षा की गाड़ियां भी छीन ली गईं। यह अत्यंत घटिया मानसिकता है। झामुमो सरकार चम्पाई सोरेन जी के जीवन से खिलवाड़ न करे।”बता दें कि बुधवार को चंपई सोरेन ने ट्वीट कर बताया था कि “सभी नियमों एवं प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया है। झारखंड में अपने लोगों के बीच मुझे किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। एक पूर्व सीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ की इस राजनैतिक साजिश का जवाब राज्य की जनता देगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here