कल्पना सोरेन, बेबी देवी एवं दीपिका पांडे के नेतृत्व में आज मइयाँ सम्मान यात्रा शुरू

0
kalpana soren

गढ़वा: विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री बेबी देवी एवं मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में आज मइयाँ सम्मान यात्रा शुरू की गई। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा इस पावन नवरात्रि के अवसर पर, हम महिला शक्ति के उत्थान का संकल्प लेते हैं। यह यात्रा हमारे राज्य की महिलाओं के साहस, संघर्ष और सफलता की कहानी को उजागर करेगी। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड की हर महिला आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त हो। “मइयाँ सम्मान यात्रा” महज एक कार्यक्रम नहीं, यह एक आंदोलन है – जो पूरे राज्य को एकजुट करेगा, हर जिले, हर गाँव तक पहुंचेगा। यह यात्रा हमारे समाज में महिलाओं के योगदान को पहचानने और उन्हें वह सम्मान देने का प्रयास है, जिसकी वे हकदार हैं। आइए, हम सब मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनें। क्योंकि जब झारखंड की महिलाएँ आगे बढ़ेंगी, तो पूरा राज्य विकास के नए आयाम छुएगा। हमारी बहनों की प्रगति में ही हमारे राज्य की प्रगति छिपी है।बाबा बंशीधर एवं राधिका की पावन धरती से मंईयाँ सम्मान यात्रा के पहले दिन नगर उंटारी की बहनों के बीच विधायक कल्पना सोरेन उपस्थित हुई।बाबा बांशीधर मंदिर में विधिवत पूजा कर मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत की। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा “भगवान हमें शक्ति दें कि हम झारखण्ड की हर बहन, हर बेटी के सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए और अधिक मेहनत से काम कर सकें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here