जमशेदपुर : जिला में JSSC-CGL परीक्षा संपन्न करवाने के लिए 28 केंद्रों हेतु 28 केंद्राधीक्षक, 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट/11 उड़न दस्ता दल/28 परीक्षा ऑब्जर्वर/11 प्रश्न पत्र परिवहन दंडाधिकारी सहित 51 पुलिस पदाधिकारी तथा 255 पुलिस जवान को प्रतिनियुक्त किया गया है। इससे पहले डीसी ने जिले में 21-22 सितंबर को 28 केंद्रों पर निर्धारित JSSC-CGL परीक्षा को कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न करवाने हेतु पु.अधीक्षक संग आहूत बैठक के दौरान प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को उनके कार्य/दायित्व की जानकारी प्रदान कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया था।




