जामताड़ा में ₹404 करोड़ की 275 एवं दुमका में ₹95 करोड़ की 23 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

0
hemant soren

मुख्यमंत्री ने जामताड़ा में ₹404 करोड़ की 275 एवं दुमका में ₹95 करोड़ की 23 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जामताड़ा के दो लाख से अधिक लाभुक ₹30628.25 लाख की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित हुए।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 33KV ग्रीड सब-स्टेशन कुण्डहित एवं द्विपथ लिलो संचरण लाईन का उद्घाटन किया। इससे नाला, कुण्डहित, बामनडीहा, फतेहपुर इत्यादि को विद्युत आपूर्ति की जानी है। नाला, कुण्डहित, बामनडीहा एवं फतेहपुर के लोगों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।सीएम ने कहा हर जाति और वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ सरकार दे रही है किसी जाति विशेष के लिए योजना नहीं बनाई गई है। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ सभी वर्ग की बहनों को मिल रहा है। सरकार योजना में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती.इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा ”विपक्ष के ये लोग हिंदू-मुस्लिम, जात-पात की राजनीति कर लोगों को आपस में उलझाने का काम करते हैं, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द में तनाव फैले। इसलिए ध्यान रखिएगा दो-तीन माह बाद चुनाव होने जा रहा है।यह लोग पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव फैला कर चुनाव लड़ने का प्रयास करते रहते हैं। लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार ने हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की। नतीजा यह हुआ कि पूरे देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को 6 इंच छोटा कर दिया। इन्हें सरकार बनाने के लिए बैसाखी की जरूरत पड़ी।ये लोग नया-नया शगूफा छोड़ते हैं। पता चला है कि वन नेशन, वन इलेक्शन स्वीकृत हो गया। यह देश में चाहते हैं कि एक ही दल राज करें। एक ही सरकार हमेशा रहे। चाहे राज्य हो या देश। दूसरा कोई सरकार नहीं, सिर्फ और सिर्फ एक। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले ये लोग, सामंती लोग राज करने के फिराक में हैं। आप लोग तैयार रहिएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here