रांची : झारखंड की बेटी और देश की पहली आदिवासी असिस्टेंट लोको पायलट, रितिका तिर्की को वंदे भारत ट्रेन की इंचार्ज के रूप में मिली जिम्मेदारी न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। रितिका महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल बनने के साथ साथ आदिवासी समाज की बहन-बेटियों के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय रच दिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने रीतिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है”बहन रितिका तिर्की को ढेरों बधाई, जोहार”




