काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में वैश्विक 5G हैंडसेट शिपमेंट में 20 प्रतिशत (साल-दर-साल) की वृद्धि हुई। Apple 5G हैंडसेट शिपमेंट में 25 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा। बजट सेगमेंट में 5G हैंडसेट की बढ़ती उपलब्धता के साथ, उभरते बाजारों में इस सेगमेंट में उच्च वृद्धि देखी गई है। भारत पहली छमाही के दौरान अमेरिका को पछाड़कर दूसरा सबसे बड़ा 5जी हैंडसेट बाजार बन गया। बजट सेगमेंट में Xiaomi, vivo, Samsung और अन्य ब्रांडों की मजबूत शिपमेंट इस प्रवृत्ति का मुख्य वजह बताई जा रही है।2024 की पहली छह महीने में 5G मॉडल के लिए शीर्ष-10 सूची में Apple और Samsung ने पांच-पांच स्थान प्राप्त किए, जिसमें Apple शीर्ष चार स्थान पर रहा।




