आज सीएम हेमंत सोरेन ने कहा रिकॉर्ड समय में बड़ी कामयाबी।आज मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत 5 लाख 91 हज़ार 919 लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित कर हमने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया।आज पलामू जिले के 2 लाख 88 हज़ार 521, लातेहार जिले के 1 लाख 17 हज़ार 605 और गढ़वा जिले के 2 लाख 19 हज़ार 320 बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किश्त पहुँच गई।अगले माह से हर माह की 15 तारीख़ को यह राशि बिना रोक मेरी बहनों के खातों में पहुँच जाएगी। आने वाले 5 साल के अंदर आपके घर में एक ₹1-1 लाख रुपए की राशि भी पहुंचायी जाएगी।
भाजपा पर साधा निशाना:
भाजपा और केंद्र सरकार ने पूरे देश में युवाओं का बेड़ा गर्क कर रखा है। गरीब-गुरूबा का बेटा-बेटी ज्यादातर फौज में, रेलवे में, बैंक में नौकरी के लिए जाता है। इन सभी क्षेत्रों में नौकरी के दरवाजे भाजपा ने बंद कर रखे हैं। हेमन्त सरकार राज्य में युवा हितैषी नियोजन नीति लागू करती है तो भाजपा, बाहरियों के साथ मिलकर उसे रद्द करवाने का षड्यंत्र रचती है। लेकिन इनके षड्यंत्र के बावजूद हेमन्त सरकार ने हजारों नौकरी दी है, हजारों नौकरी जल्द देगी भी। भाजपा का कोई षड्यंत्र चलेगा नहीं।झारखंड की हर एक बहन मेरी असली ताक़त है।आज उनके आशीर्वाद के कारण ही मैं आप सबके बीच तानाशाहों के हर झूठे कुचक्रों को मात दे कर – आप सब की सेवा में खड़ा हूँ।हम सब राज्यवासियों ने कोविड से एक साथ मिल कर जंग लड़ा एवं जीता पर उसके तुरंत बाद भाजपा अपने अलग अलग तंत्रों से हम झारखंडियों द्वारा चुनी गई अबुआ सरकार को हर तरीक़े से परेशान कियाऔर अंत में उनका जब कुछ ना चला तो मुझे झूठे केस में जेल में डाल दिया।इस कारण JM मंइयां सम्मान योजना पाँच महीने की देरी से धरातल पर उतरी अन्यथा फ़रवरी माह से ही सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि पहुँचनी शुरू हो जाती।




