पटना: भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया, क्योंकि लोग समुदाय आधारित आरक्षण को लेकर कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे थे। एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देशभर में 21 संगठनों ने बंद का आह्वान किया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उनके खिलाफ हल्का बल प्रयोग किया गया।पटना के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया, “यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं था, बल्कि कानून-व्यवस्था उनके हाथ में थी…आम लोग यात्रा नहीं कर सकते थे और हमने उन्हें (आंदोलनकारियों को) समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं समझे। हमें उन्हें पीछे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा…”मुजफ्फरपुर, जहानाबाद और मधेपुरा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई।पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद के समर्थन में अवरोधक लगाये जिससे वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई जबकि जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हुई जब उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर यातायात रोकने की कोशिश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here