Ranchi: दिनांक-16.08.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम थानान्तर्गत ग्राम-बेलबगान में दीपक कुमार महतो के घर पर कुछ अपराधी प्रवृति के लोग कोई अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है।उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-बेलबगान स्थित दीपक कुमार के घर द्वितीय तल्ला पर पहुँचे तो एक व्यक्ति छापामारी दल को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस दल के द्वारा पकड़ लिया गया तथा दूसरे व्यक्ति बालकोनी से कुद कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा अपना नाम अविनाश कुमार बताया गया, इनका तथा इनके कमरे की तालाशी लेने पर 24 Mobile Phone, 3 Charger, 2 QR Code बरामद किया गया। पुछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि टॉल फ्री नं० से मिलता-जुलता नम्बर का उपयोग कर कस्टमर का मोबाईल नम्बर इनको मिल जाता है, फिर ये अपने दूसरे मोबाईल से कस्टमर को फोन करके उनसे उनकी समस्या को सुलझाने के नाम पर उनसे पैसा QR Code के माध्यम से लेते थे। पुलिस के द्वारा कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।




