गृह रक्षकों ने पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के निर्णय पर जश्न मनाया

0
hemant soren

Ranchi : आज राज्य भर के गृह रक्षकों ने पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर पहुंचकर जश्न मनाया, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बधाई दी, आभार जताया।सीएम ने कहा “गृह रक्षकों की खुशी देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्हें पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक देने का निर्णय लेकर एक और वादा पूर्ण हुआ।आज उनके द्वारा दी गई बधाई और जताए गए आभार से हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। हम सभी मिलकर झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here