दिल्ली : चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. आज हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई।हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। वहीं जम्मू-कश्मीर में 3 फेज में विधानसभा चुनाव होंगे जिसके नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित होंगे।जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे, 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं… मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है…”. इसके अलावा उन्होंने कहा ”हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं… कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है…”




