रांची : 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित राजकीय समारोह में ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण एवं अपने राज्य की जनता को सीएम हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। मौके पर सीएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु सरकारी पदाधिकारियों, कर्मियों तथा वीरता के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए प्रगतिशील सोच के साथ विकास के राह पर आगे बढ़ना है। जनता की सहभागिता से हम झारखण्ड के नव-निर्माण के रास्ते की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे.आइये, हम सभी एक समृद्धशाली और खुशहाल झारखण्ड का निर्माण करने के लिए एकजुट होकर प्रयत्न करने का संकल्प लें। मैं, पुनः समस्त झारखण्डवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ देता हूं.संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जेएसएससी के माध्यम से अक्टूबर तक 35 हजार नियुक्तियां की जाएंगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के जरिए आबकारी कांस्टेबल, कांस्टेबल, सहायक प्रोफेसर और महिला पर्यवेक्षकों सहित 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो अक्तूबर 2024 तक पूरी हो जाएगी।




