गढ़वा: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड पुलिस के 18 पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को विभिन्न श्रेणियों में स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कार देने का ऐलान किया है।इन पदाधिकारियों-जवानों में 7 को वीरता के लिए पुलिस पदक और 11 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। इनमें गढ़वा जिले के एसपी दीपक पाण्डेय को भी राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार के लिए गृह मंत्रालय ने नामित किया गया है। वर्ष 2022 में भाकपा माओवादियों से मुठभेड़ में मिली सफलता के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।बता दें कि एएसपी अभियान के नेतृत्व में लोहरदगा में हुई इस मुठभेड़ में जिला पुलिस बल और CRPF के साथ भाकपा माओवादी के रविंद्र गांझु के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसके एक सब ज़ोनल कमाण्डर चंद्रभान पाहन की मुठभेड़ में मौ”त हुई थी। जबकि दूसरा सबजोनल कमांडर गोविन्द ब्रिजिया को पकड़ा गया था।




