लातेहार: 2 महिलाएं और एक 12 वर्षीय लड़का नदी पार करते समय बहे

0
river

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में पैदल नदी पार कर रही 2 महिलाएं और एक 12 वर्षीय लड़का लापता हो गए, पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव में रविवार शाम को हुई। बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी अंधेरे के कारण तीनों का पता नहीं लगाया जा सका। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया। स्थानीय निवासी जगन्नाथ साहू ने बताया कि बिशनपुर गांव के 7 लोग बलबल जंगल में बकरियां चराने गए थे। उन्होंने बताया, “घर लौटते समय जलस्तर कम होने के कारण वे पैदल ही बलबल नदी पार करने लगे। अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और उनमें से 3 बह गए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here