झारखण्ड : 25 IAS का तबादला,रांची नगर निगम के नगर आयुक्त बनाये गये संदीप सिंह,राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सचिव का भी तबादला

0
ias officer

रांची : झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी संदीप सिंह को नगर आयुक्त रांची नगर निगम बनाया गया है। संदीप सिंह रियाडा के उपाध्यक्ष पद पर भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।रांची के नगर आयुक्त अमीत कुमार को वाणिज्य कर आयुक्त बनाया गया है और उन्हें वित्त विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। हजारीबाग के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल अब झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी का मिशन निदेशक सह सीईओ पद का पद संभालेंगे। जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल को प्रशासक सुवर्णरेखा परियोजना पद संभालेंगे.मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।जमशेदपुर में सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक मंजूनाथ भजंत्री को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें मनरेगा आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।राज्यपाल के सचिव रहे नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीणा को अपने कार्यों के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को नगर विकास विभाग और ज्रेडा के एमडी का भी प्रभार दिया गया है। अमिताभ कौशल को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। अगले आदेश तक वे वाणिज्य कर सचिव का भी प्रभार संभालेंगे। अबुबकर सिद्दीक को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव, जितेंद्र कुमार को उद्योग विभाग का सचिव,राजेश शर्मा को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव,मनीष रंजन को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का निदेशक,अमित प्रकाश को उत्पाद आयुक्त, सुनील कुमार सिंह को श्रम विभाग का अपर सचिव,समीरा एस. को झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था में निदेशक सह सदस्य सचिव और महानिदेशक राज्य पोषण मिशन और झारखंड राज्य जलछाजन मिशन में सीईओ के साथ निदेशक सामाजिक सुरक्षा पद सौंपा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here