रांची : बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान, राँची में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 में लगे फ़ूड स्टाल में कडरू ,नया बस्ती से आयी शालिनी एक्का ने भी स्टाल लगाया है। कहा कि वे खूँटी के मुण्डा जनजाति कोरिप्रेजेंट कर रही हैं। उनके फ़ूड स्टाल में आदिवासी पारंपरिक व्यंजन लोगों के लिए तैयार हैं । महुआ की आइसक्रीम और मड़वा का पिज़्ज़ा लोगों के बीच काफ़ी पसंद किया जा रहा है।शालिनी एक्का ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को धन्यवाद दिया, कहा कि हम जैसी आम महिलाओं को इस तरह का मंच उपलब्ध कराया ,जहां हमे अपने हुनर का प्रदर्शन करने मौक़ा।झारखण्ड आदिवासी महोत्सव झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2024 में 10 अगस्त यानी कार्यक्रम के समापन दिवस के मौके पर मिज़ोरम से आए कलाकारों ने अपनी पारंपरिक परिधान एवं वाद्ययंत्र के साथ-साथ पारम्परिक चेराओ नृत्य से कार्यक्रम में अद्भुत संस्कृति, परंपरा, एवं इतिहास की अनूठे संगम से आम जनता को खूब झुमाया।




