बाढ़ में सोन नदी में फंसे 40 ग्रामीणों को एनडीआरएफ टीम सुरक्षित निकला,हाई अलर्ट जारी.

0
NDRF TEEM

रविवार (5अगस्त) की आधी रात को गढ़वा सोन नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी .बाढ़ में गढ़वा के हरिहरपुर के लोहरगाड़ा और मेरौनी गांव के डेढ़ दर्जन ग्रामीण और बिहार के रोहतास इलाके के करीब दो दर्जन ग्रामीण बाढ़ में बह गए .गढ़वा जिला प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरूकिये और बिहार के प्रशासन को भी संपर्क किये और एनडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सोन नदी में फॅसे 40 से ज्यादा ग्रामीणों को बाहर निकाला. एनडीआरएफ टीम ने आज सोमवार सुबह सभी को बाहर निकल कर सभी को अपने अपने जिले पंहुचा दिए . बताया जा रहा है की सभी झारखंड और बिहार के ग्रामीण एक ही जगह पर फंसे हुए थे. एनडीआरएफ टीम ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया है.बाढ़ को देखते हुआ सोन नदी के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आम लोगों को भी फिलहाल सोन नदी के किनारे जाने से मना किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here