जमीयत उलमा, झारखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा

0
irfan ansari

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज जमीयत उलमा, झारखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल ने उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं उसका समाधान करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। इस मौके पर मंत्री श्री इरफान अंसारी एवं श्री हफीजुल, विधायक श्री प्रदीप यादव, विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू , विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन तथा जमीयत उलमा, झारखण्ड के जेनरल सेक्रेटरी मुफ़्ती मोहम्मद शहाबुद्दीन कासिमी, श्री मंजर खान, सैय्यद खालिद उमर, मौलाना ए. कासिमी एवं मौलाना रुस्तम मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here