पाकुड़: के०के०एम० कॉलेज हॉस्टल के छात्रों के साथ मारपीट मामले में पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन ने पाकुड़ SP को सौंपा ज्ञापन

0
Pakur Police

पाकुड़ में के०के०एम० कॉलेज हॉस्टल के करीब एक दर्जन घायल छात्रों ने जहाँ लगभग 100 पुलिस पदाधिकारीयों पर पिटाई का आरोप लगाया है.वहीं पुलिस ने आरोप लगाया है कि दिनांक-26.07.2024 की रात्रि में के०के०एम० कॉलेज हॉस्टल के छात्रों एवं असमाजिक तत्वों के द्वारा पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी किया गया साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाली गयी।आज दिनांक 27.07.24 को पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन,पाकुड़ द्वारा पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे इन्होंने कल दिनांक 26.07.2024 को K.K.M college परिसर में पाकुड़ पुलिस के गस्ती दल के पुलिस पादिधिकारियों/पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करने का अनुरोध किया गया है। गिरफ़्तारी नही होने तक सभी पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मी द्वारा काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here