देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के अवसर पर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति व विद्युत कनेक्शन से जुड़े सभी कार्यों की वरीय अधिकारियों की निगरानी में बारीकी से जांच की गई।साथ ही समय-समय पर मेला क्षेत्र में विद्युतीकरण के कार्य को पूरी तरह से जांच करने के अलावा बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली के किए गए कार्यो को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित रखने का निर्देश संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया है। इसके अलावा आज कांवड़ियों को मार्ग में सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए, खाद्य निरीक्षकों द्वारा होटलों और खाद्य स्टालों पर खाद्य सामग्री का नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता जांच की गयी।




