झारखण्ड जामताड़ा शहर में पाकडीह मुहल्ले से तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है .गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान एक टीम का गठन किया गया और छापामारी की और पाकडीह मुहल्ले में अपराधियों को उनके अड्डे से गिरफ्तार किया .पुलिस ने उनके पास से 17 मोबाइल, 8 सिम, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है. वो सभी साइबर अपराधी बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का काम करते थे . गिरफ्तार किये गए तीनो अपराधी विशाल मंडल,अर्जुन मंडल, एवं राजा कुमार दास शामिल है.यह तीनो पहले से भी साइबर थाने मियाउ कई मामले दर्ज है




