गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विज्ञान के प्रति नवाचारी पहल अंतर्गत पिछले दिनों सपनों की उड़ान नामक साइंस ओलिंपियाड का आयोजन किया गया था. रविवार को जिले के CMSOE/KGBV तथा कल्याण आवासीय विद्यालय से चयनित 26 छात्राओं को ISRO के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण करने हेतु जिले से रवाना किया गया।गत वर्ष प्रारंभ किए गए गुमला प्रशासन की इस पहल का देश भर के कई जिले अनुसरण कर रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं”अपने सपनों को उड़ान दे रहीं झारखण्ड की बेटियां…शुभकामनाएं और जोहार सभी को!”
बता दें कि सभी छात्राएं 21 से 24 जुलाई तक तमिलनाडु सरकार के स्टेट गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे. 22 जुलाई को सभी लोग सुबह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा पहुंच कर भ्रमण के साथ-साथ रॉकेट लांचिंग पैड देखेंगे साथ ही वरिष्ठ वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। 23 जुलाई को चेन्नई अवस्थित नेशनल म्यूजियम, रेल म्यूजियम, रेल फैक्ट्री, स्नेक पार्क, मरीना सी बीच आदि भ्रमण करेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को सभी लोग चेन्नई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण कर उसी दिन संध्या चेन्नई एयरपोर्ट से फ्लाइट से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच जाएँगे, जहां से प्रशासन द्वारा उन्हें वापस गुमला लाया जएगा.




