रांची : असम में आई बाढ़ से 10 जिलों में डेढ़ लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावितों के लिए झारखण्ड सीएम ने 2 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है। असम सीएम ने इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन की दरियादिली की सराहना की है। असम सीएम लिखते हैं”झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की है। असम के लोगों की ओर से मैं झारखंड की दयालु जनता और माननीय मुख्यमंत्री की उदारता की तहे दिल से सराहना करता हूँ।”




