रांची. रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज पूरे राज्य में 75 से 95% तक बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है. बारिश को लेकर ब्लू अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं झारखंड में कमजोर मॉनसून अगले एक-दो दिनों बाद मॉनसून के रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जुलाई को कोल्हान और मध्य हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 22 जुलाई को चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़,खूंटी और रांची में जबकि 23 जुलाई को लातेहार, गुमला और लोहरदगा में भारी बारिश की चेतावनी है। जिसके बाद मौसम एक बार फिर कमजोर हो जाएगा.बीते दिन की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री गोड्डा और सबसे कम तापमान 24.2 डिग्री रांची में दर्ज किया गया.वहीं सबसे अधिक वर्षा 24 मिमी धनबाद में दर्ज की गई.




