गिरिडीह: सीएम हेमंत सोरेन ने पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

0
hemant soren

आज गिरिडीह में पवित्र स्थल मरांग बुरु दिशोम मांझी थान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आदिवासियों के आस्था का केंद्र मरांग बुरु पारसनाथ स्थित दिशोम मांझी थान में माथा टेका, पूजा अर्चना कर राज्य के सुख शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने गिरिडीह के मधुबन स्थित अधिष्ठायक देव श्री भोमियाजी महाराज मंदिर में पूजा – अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here