गढ़वा: जहांजिले के मेराल थाना क्षेत्र के सांगबरिया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 2 महिला और 4 बकरियों ने जान गवा दी वहीं 3 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बकरी चराने के दौरान जब बारिश हुई तो 4 बकरियों के साथ सभी महिलाएं एक जगह छाता लगा कर बैठी हुई थी। इसी दौरान वज्रपात होने से गीता देवी और तेतरी देवी की मृत्यु हो गई वहीं बाकी तीन महिलाओं का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ जसवंत नायक ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा और घायलों को इलाज का खर्च दिया जाएगा।




