ED आज (10JULY) को जमीन कारोबारी कमलेश से जुड़े मामले में कांके अंचल के चामा गांव जांच के लिए पहुंची. जांच एजेंसी को सूचना मिली थी की कमलेश सिंह जबरदस्ती कई लोगों की जमीन पर कब्जा कर लिए है.बीते दिनों उनके ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था. जहां उनके आवास से 1 करोड़ रुपये कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे.बीते 21 जून को ED ने कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की थी.उस समय ED को कमलेश के आवास से 1 करोड़ रुपये कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे.उसके बाद ED ने कमलेश को समन भेजकर और 28 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वो ED के समक्ष उपस्थित नही हुआ थे . फिर ED ने कमलेश कुमार को दोबारा समन भेजा है. और 12 जुलाई को उपस्थित होने को कहा है।




