देवघर : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सीता होटल के समीप 3 मंजिला इमारत के गिरने की घटना को संज्ञान में लेते हुए एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटना स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही दंडाधिकारियों, एम्बुलेंस की टीम, दमकल, और पुलिस द्वारा तेजी से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।जिले अंतर्गत बहुमंजिला इमारत गिरने के दौरान फसे हुए लोगों को एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम द्वारा अहले सुबह से रेस्क्यू किया जा रहा हैं। इस कड़ी में सुबह से अब तक 04 लोगो को मलबे से निकाला जा चुका हैं और बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें कि हादसे में 2 पुरुष की मृत्यु हो चुकी है। वहीं मलबे के अंदर करीब एक दर्जन के फंसे होने की बात कही जा रही है।




