झारखण्ड के मुख्यमंत्री फिर से हेमंत सोरेन बन चुके है। 3 जुलाई की शाम को पूर्व सीएम चंपाई सोरन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया था।और फिर जेल से बाहर आने के बाद 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।यह पूरा चर्चा का विषय बना हुआ है।उसके बार हेमंत सोरेन लगातार काम में लग गए है। और 8 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।जिसमे सभी शामिल होने वाले है। इस बीच सुनाने में ये आ रही है की हेमंत सोरेन ने कल 7 जुलाई को सीएम आवास में एक इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गई है जिसमें फ्लोर टेस्ट को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।जैसा की पता होगा की हेमंत सोरेन को ED ने 31 जनवरी को लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था और पुरे 5 महीने बाद 28 जून को जेल से बाहर आये थे। बाहर आने के बाद लगातार जनता के बीच आये और 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।




