गिरिडीह : करीब साढ़े 5 करोड़ की लागत से अरगा नदी पर बन रहा पुल आज बारिश होने के बाद नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से ढह गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.हादसा गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक़ यहां बीते शनिवार की शाम से जोरदार बारिश हो रही थी, जिसके बाद फतेहपुर भेलवाघाटी सड़क के डुमरीटोला व कारीपहरी गांव के बीच बना अरगा नदी का जलस्तर बढ़ गया और निर्माणधीन पुल टूट कर गिर गया.लोगों का कहना है कि इस हादसे कि वजह भ्रष्टाचार है। लोगों का कहना है कि पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की सीधी लापरवाही कि वजह से यह हादसा हुआ है। बता दें कि पुल के काम की जिम्मेदारी एजेंसी ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन को मिला था.कुछ साल पहले इसी तरह करीब 10 करोड़ की लागत से रांची के बुंडू ब्लॉक में स्थित कांची नदी पर बना पुल ढह गया था. जिससे दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया था.




