जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची PMLA की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज (27 जून) को पेशी हुई.हेमंत सोरेन समेत अन्य आरोपियों की रांची के PMLA कोर्ट में पेशी हुई. जहाँ PMLA कोर्ट ने हेमंत सोरेन सहित सभी की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी.हेमंत सोरेन के अलावा भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम,समेत कई लोग थे जिनकी न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी गई है.जैसा की सभी को पता है हेमंत सोरेन को ED ने 31 जनवरी 2024 जमीन घोटाला के मामले में लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.उसके बाद लगातार घोटाला में शामिल सभी को गिरफ्तार किया था.




