रांची : मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज सुबह सम्मिलित हुए. सीएम ने कहा नशा मुक्त झारखंड का निर्माण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हर एक नागरिक को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना हमारा लक्ष्य है, क्योंकि नशा मुक्त समाज से ही समृद्ध राज्य की परिकल्पना पूरी होगी।




