RANCHI : जमीन को हथियार के बल पर कब्जा दिलाने वाले PLFI के 5 एरिया कमांडर उग्रवादी गिरफ्तार.

0
RANCHI SSP

RANCHI:जमीन हथियार के बल पर कब्जा दिलाने वाला PLFI एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी की PLFI उग्रवादी नगड़ी थाना क्षेत्र में रंगदारी और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आए हुए थे.सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया. और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादियों को नगडी थाना क्षेत्र के लालगुटवा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया. एरिया कमांडर रोहित बड़ाइक रांची के कई थाना क्षेत्र में जमीन का कारोबार करते हैं.और अन्य सभी जमीन पर कब्जा करने और जमीन कारोबारी से पैसा लेकर विवादित जमीन को हथियार के बल पर कब्जा दिलाने का काम करते है.गिरफ्तार उग्रवादियों में एरिया कमांडर रोहित बड़ाइक के अलावा , नीरज पाइक, अनमोल बड़ाइक, रोहित सिंह और काली टोप्पो शामिल है.इनके पास से दो देशी पिस्टल, 1.50 लाख रूपया, एक थार और एक स्कॉर्पियो वाहन समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है. रांची एसएसपी ने सोमवार(10 जून) की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सब जानकारी दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here