आज (9 जून) को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी. उनके साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शपथ लेंगे.जिसमें झारखंड रांची से संजय सेठ,कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी ,गिरिडीह से चंद्रप्रकाश इन तीनो में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है, इन तीनों सांसदों को राष्ट्रपति भवन से फोन आ चुका है और ये लोग मोदी के टी-पार्टी में भी शामिल हुए हैं।अन्नपूर्णा देवी पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में शिक्षा राज्य मंत्री रह चुकी हैं.संजय सेठ ने लगातार दूसरी बार रांची सीट से लोकसभा का चुनाव जीत चुके है.वही आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी रामगढ़ विधानसभा सीट का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वह रघुबर दास के कार्यकाल में झारखंड के मंत्री रह चुके हैं.




