लोकसभा चुनाव 2024 हो जाने के बाद और फिर नतीजे आने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा था .कांग्रेस पार्टी में लगातार बैठक होते रहे है. इसी बीच फिर से सोनिया गांधी को ही कांग्रेस के संसदीय दल की चेयरपर्सन चुन लिया गया है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदारी दी गई.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ही यह प्रस्ताव रखा है.लोकसभा और राज्यसभा के नेताओं ने इस बात के लिए से मुहर लगा दी.पर राहुल गांधी ने इस पर अभी तक अपनी सहमति नहीं दी है. इसी वजह से अंतिम मुहर लगाना बाकि है .




