विधानसभा चुनाव से पहले हरकत में आई झारखंड सरकार,33000 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती समेत लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

0
champai soren

रांची:सीएम ऑफिस से सभी सचिवों को सभी लंबित परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले झारखंड सरकार अभी से ही प्रयास में लग गयी है। विधानसभा चुनाव से पहले योजनाओं को आगे बढ़ाने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने को लेकर पूरी शक्ति लगाने को कहा गया है।चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता हटाए जाने के बाद से ही मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हरकत में आ गए हैं।आचार संहिता के कारण रुकी हुई 33,000 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ जिलों में पुलिस बैरकों और रांची में कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here