प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 9 जून को तीसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे जिसको लेकर पूरी तैयारी हो रही है. शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और खेल,सिनेमा जगत की कई प्रमुख हस्तियों की भी समारोह में शामिल होने की संभावना है विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुये राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुये दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के दस हजार जवानों को तैनात किया गया है.मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में कल शाम सात बजे शपथ लेने का कार्यक्रम है. शहर के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजेस और ओबेरॉय अन्य जैसे होटल को पहले ही सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।वह आने वाले मंत्रियो, मेहमानों की रहने खाने की की साधन की गई है .आप को बता दे की समाहरोह राष्ट्रपति भवन के अंदर होगी , इसलिए परिसर के अंदर और बाहर तीन-स्तरीय सुरक्षा की इंतजाम किये गए है.बहरे घेरी पे दिल्ली पुलिस तैनात होंगे ,वही दूसरी घेरी पर अर्धसैनिक बल के जवान,और तीसरी घेरी राष्ट्रपति भवन के अंदर आंतरिक सुरक्षा के जवान तैनात रहेंगे। वही दिल्ली राष्ट्रपति भवन के आस-पास स्थानों पर ड्रोन कैमरा तैनात किए गए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को दिल्ली के मध्य भाग की ओर जाने वाली कई सड़कें के यातायात में बदलाव किया जा सकता है।


