JBKSS अध्यक्ष व गिरिडीह लोकसभा के प्रत्याशी जयराम महतो को सिविल कोर्ट से मिली राहत,पीड़क कार्रवाई पर रोक.

0
RANCHI CIVIL COART

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और JBKSS के अध्यक्ष जयराम महतो को रांची सिविल कोर्ट से मिली राहत.कोर्ट ने महतो पर 10 जून तक के लिए पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है।आप को पता दे की जयराम महतो के खिलाफ वर्ष 2022 में नगरी थाना दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट जारी हुआ था।लेकिन पुलिस जयराम महतो को दो साल बाद गिरीडीह लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने के दौरान गिरफ्तार करने पहुंची थी.लेकिन नामांकन दाखिल करने के दौरान बाद भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले जयराम महतो को सभा करने की अनुमति दी.पिछली सुनवाई में अदालत ने जयराम महतो के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश दिया था. जयराम के अधिवक्ता ने कोर्ट में बहस करने के लिए समय की मांग की है. इस मांग को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.और 10 जून तक समय दिया था.और आज सोमवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की कोर्ट में जयराम महतो की याचिका पर सुनवाई हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here