फिरायालाल स्कूल ने रांची में पुस्तक मेले का किया आयोजन, 30 मई से 9 जून तक.

0
ranchi pustak mela

रांची में पहली बार फिरायालाल पब्लिक स्कूल ने मेहता बुक पुस्तक मेला का आयोजन किया। बुक फेयर का आयोजन रांची रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के पास स्थित फिरायालाल स्कूल के प्रांगण में ही किया गया है। यह पुस्तक मेला कल 30 मई से स्टार्ट हुआ है. जो की 9 जून तक रहेगा. बता दे की यह पुस्तक मेला सुबह 10 बजे से स्टार्ट होगा जो रात 10 बजे तक चलेगा। मेहता बुक पुस्तक मेले के प्रबंधक ने बताया की पुस्तक प्रेमियों के लिए ऑफर भी रखा गया है पुस्तक प्रेमियों को एक लक्की ड्रा भी दिया जाएगा। जिससे वह कई बुक जीत सकते है.यह लकी ड्रा मेले की लास्ट दिन 9 जून को निकाला जायेगा.इस लकी ड्रा में पहली विजेता को 25 किताब दिए जाएंगे। और दूसरे स्थान पर 20 किताब और वही तीसरे स्थान पर 15 किताब दिए जायेंगे। उसके बाद 7 और विजेताओं को 10-10 पुस्तक दिए जाएंगे। मेले में पुस्तक प्रेमियों मुंशी प्रेमचंद , अमित त्रिपाठी अन्य की किताबें भी मिलेंगी। उपन्यास का श्रृंखला से लेकर गौर गोपाल दास के मैनेजमेंट की किताब भी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here