जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई है। PMLA कोर्ट ने बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में शामिल राज्य के पूर्व CM समेत अन्य आठ लोगों की न्यायिक हिरासत अवधि 13 जून तक बढ़ा दी है. अगली पेशी 13 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी.आज गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष हेमंत सोरेन को अदालत के समक्ष पेश किया गया। पेशी के बाद हेमंत सोरेन एवं बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो सद्दाम, मो अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और इरसाद अख्तर की न्यायिक हिरासत अवधि 13 जून के लिए बढ़ा दी है। अगली पेशी 13 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी।आप कमो बता दे की हेमंत सोरेन को ED ने करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. इस केस में अबतक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.




